{"_id":"6340780b103d2a37243b1e4f","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly500094630","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय का शिकार करने के बाद घूमता दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय का शिकार करने के बाद घूमता दिखा बाघ
सार
अचानक खेत से बाहर निकलकर कच्चे रास्ते पर बाघ को घूमते देखा तो हड़कंप मच गया। - पीयूष मोहन श्रीवास्तव, रेंजरघर में घुस आए तेंदुए ने बकरी को मार डालागांव राहुलनगर में रंजन के घर में हुई घटना- घरवालों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंचीसंवाद न्यूज एजेंसी पूरनपुर। बकरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया गया है।
विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र के गांव गिद्धौर के चकरोड पर दिखा बाघ। विज्ञप्ति
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मझोला। जंगल से बाहर न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर के मौजा फुलैया फार्म के निकट चहलकदमी कर रहे बाघ ने बृहस्पतिवार की रात एक गाय को मार डाला। बाद में शव छोड़कर खेतों के रास्ते आगे निकल गया। शुक्रवार तड़के तीन बजे गाय को खाने के लिए बाघ फिर खेत में पहुंचा। कच्चे रास्ते पर टहल रहे बाघ को देखकर फार्म पर काम करने वाले मजदूरों में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने निगरानी बढ़ा दी।
अमरिया, न्यूरिया और मझोला क्षेत्र में दो माह से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। आबादी के निकट खेतों की ओर बाघ घूमने से किसान परेशान हैं। कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। फुलैया फार्म स्वामी रविंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बाघ ने फार्म के निकट गाय को मार डाला। शव को छोड़कर बाघ वहां से हट गया। शव खेत में ही पड़ा रहा, जिस पर किसी की नजर भी नहीं गई।
शुक्रवार को फार्म में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक खेत से बाहर निकलकर कच्चे रास्ते पर बाघ को घूमते देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर क्षेत्रीय वनकर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस कर बाघ की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया था। बाघ की निगरानी बढ़ाने के साथ किसानों को भी सचेत किया गया है। लोगों को सलाह है कि जंगल से लगे खेतों में वह अकेले न जाएं।
- पीयूष मोहन श्रीवास्तव, रेंजर
घर में घुस आए तेंदुए ने
बकरी को मार डाला
गांव राहुलनगर में रंजन के घर में हुई घटना
- घरवालों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव राहुलनगर में रंजन के घर में घुस आए एक तेंदुए ने बकरी को मार डाला। घरवालों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
घटना शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे की है। गांव निवासी रंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उसकी बकरी घर में बंधी थी। घर में घुसकर तेंदुए ने बकरी का मार डाला। आहट होने पर वह जागे और तेंदुए को देखकर शोर मचाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। रंजन ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर को सूचना देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
प्रभारी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। बकरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया गया है। तेंदुए के पगचिह्न आसपास मिले हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि गांव राहुलनगर से हरीपुर जंगल करीब एक किलोमीटर दूर है। जंगल से निकलकर अक्सर वन्य जीव गांव के आसपास आ जाते हैं।