{"_id":"6283f66f2972da58b1765735","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly485206727","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के हमले में चीतल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के हमले में चीतल की मौत
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में मृत अवस्था में मिला नर चीतल।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। जंगल से भटककर खेतों की ओर पहुंचे नर चीतल को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां की है। गांव के कुछ लोग खेत की ओर पहुंचे तो ग्रामीण शिव कुमार के चरी के खेत में नर चीतल का शव देखा। ग्रामीणों ने जानकारी प्रधान भूप शंकर को दी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान की सूचना के घंटों बाद सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा नवीन सिंह बोरा ने बताया कि नर चीतल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुत्तों के हमले में चीतल की मौत हुई है। दरअसल गर्मी की बढ़ती तपन के चलते वन्यजीव जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहे हैं।
कुत्तों ने नीलगाय को किया घायल
अमरिया। क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी अजीत सिंह के गन्ने के खेत में सोमवार की रात एक नीलगाय को कुत्तों ने घेर कर घायल कर दिया। पैरों में घाव हो गए। मंगलवार सुबह जख्मी नीलगाय को लोगों ने देखा तो सूचना दी। सामाजिक वानिकी के वन दरोगा शैलेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। घायल नीलगाय को कब्जे में ले लिया। वन दरोगा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सक के द्वारा इलाज कराया जा रहा है। ठीक होने पर उसे जंगल में छुड़वाया जाएगा।