फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

बाढ़ में बहकर आए मगरमच्छ ने किसान को मार डाला

Sat, 23 Oct 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
wild animal
विश्वजीत। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। शारदा की बाढ़ में बहकर आए मगरमच्छ ने पशुओं को चारा डालने गए एक किसान पर हमला कर मार डाला। किसान का शव मिलने से परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी पर एसडीएम, एसएचओ ने किसान के घर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

गांव सिद्धनगर निवासी अवतार सिंह (31) 19 अक्तूबर शाम को घर से कुछ दूरी पर बंधे जानवरों को चारा डालने गए थे। देर रात तक घर वापस न आने पर उनकी तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार को उनका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। परिवार के लोगों ने मगरमच्छ के हमले से अवतार सिंह की मौत होने की आशंका पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को मामले की जानकारी पर एसडीएम रामस्वरूप और एसओ हजारा हरीशवर्धन सिंह ने अवतार सिंह के घर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

अवतार सिंह के रिश्तेदार राजवीर सिंह ने मगरमच्छ के हमले से अवतार सिंह की मौत होने की जानकारी दी। साथ ही कार्रवाई न चाहने पर उनके अंतिम संस्कार करने की बात बताई गई। हजारा एसओ हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि अवतार सिंह के परिवार वालों ने आसपास कई मगरमच्छ होने की जानकारी दी। मृतक के परिवार में पिता लखविंदर सिंह, मां गुरचरन कौर, पत्नी सिमरजीत कौर और ढाई साल का पुत्र गुरनेक सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में दो किसान घायल
अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया कालोनी में खेतों में अपनी डूबी फसल में देखने गए दो किसानों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद किसानों ने किसी तरह दोनों बचाया। गांव के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर पहुंचाया।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव नगरिया कॉलोनी निवासी विश्वजीत व गौतम वर्मन शुक्रवार को सुबह सात बजे डबरी किनारे अपने खेतों में बाढ़ के पानी में डूबी फसल को देखने गए थे। घायल विश्वजीत ने बताया कि जैसे ही वह खेत के पास पहुंचे मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उनकी चीख निकल गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बमुश्किल मगरमच्छ से उसे बचाया। उधर कुछ दूरी पर गांव का ही गौतम वर्मन अपने खेत से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मेड़ के किनारे बैठे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।

नगरिया कालोनी के बराबर में डबरी नाला है। कुछ दूरी पर देवहा नदी बह रही है। भारी बारिश से आई बाढ़ में मगरमच्छ छोटे नालो व तालाबों में पहुंच गए हैं। ऐसे ग्रामीणों व किसानों को बाढ़ का पानी घटने तक खेत खलिहानों में जाते समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
देवेंद्र पाल सिंह, डिप्टी रेंजर

गौतम वर्मन।

गौतम वर्मन।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed