{"_id":"616487b88ebc3e628f6cdc76","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly4625993167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरूद के बाग में पहुंचा तेंदुआ, मजदूरों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरूद के बाग में पहुंचा तेंदुआ, मजदूरों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर के आसपास तेंदुओं की चहलकदमी लगातार जारी है। सोमवार को अमरूद के बाग में अमरूद तोड़ रहे मजदूरों के सामने तेंदुआ आ जाने से पसीने छूट गए। चीखते चिल्लाते जान बचाकर भागते समय एक महिला गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया।
जंगल से निकल कर तहसील अमरिया के सूरजपुर, बिमला कालौनी, ऐटबारा, कटैया पंडरी, खलीनबादा आदि गांव के आबादी के आसपास घूम रहे आधा दर्जन तेंदुए ग्रामीणों व किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव बढ़वार निवासी लाला राम ने बताया कि सोमवार की सुबह सूरजपुर गांव में उसके अमरूद के बाग में ग्राम जोशी कॉलोनी निवासी मजदूर गेमरो बारिक की पत्नी गीती बारिक, छंदा, छविता विश्वास, लक्खी, मलौती, नविता विश्वास, मंजू मांझी सहित एक दर्जन मजदूर अमरूद तोड़ रहे थे। इस दौरान एक तेंदुआ मजदूरों के सामने पहुंच गया। सामने तेंदुओं को देख चीख पुकार मच गई। जान बचाकर भाग रहे मजदूरों में गीता बारिक गिरकर घायल हो गई। घायल को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
तेंदुए की सूचना मिलने वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। तेंदुओं को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद तेंदुओं को पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र पाल सिंह, डिप्टी रेंजर