फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

हाथियों के झुंड ने उजाड़ी धान व केला की फसल

Sun, 19 Sep 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पूरनपुर। शारदा नदी पार पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहे हाथियों का झुंड शुक्रवार को बराही रेंज में आ गया। हरीपुर रेंज सीमा तक जाकर लौटे झुंड ने गांव बरुआ कुठारा में तीन किसानों की धान और केला की फसल को खाया और नुकसान किया। खेत में फसलों की रखवाली को डाली गई झोंपड़ी को तहस-नहस कर दिया। हाथियों के झुंड से विभागीय अफसर, कर्मचारी परेशान जबकि किसान दहशत में है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को बराही रेंज के जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने जंगल किनारे गांव बरुआ कुठारा निवासी सतेंद्र सिंह के करीब चार एकड़ धान और डेढ़ बीघा केला की फसल को खाया और रौंद कर खराब कर दिया। इसके अलावा कंधईलाल का ढाई एकड़ धान की फसल को खराब किया। खेत में फसल की रखवाली को पड़ी उनकी ऊंचाई पर बनाई झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया। गनीमत रही कि झोपड़ी में घटना के समय फसल की रखवाली को कोई मौजूद नहीं था। गांव के विनोद कुमार की दो एकड़ धान की फसल को खराब किया। हाथियों के झुंड की सूचना पर कई किसान एकत्र हुए। भारी शोर-शराबा पर हाथियों का झुंड हरीपुर जंगल की ओर चला गया। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि शुक्रवार की रात को रेंज सीमा तक हाथियों का झुंड आया था। मगर बाद में फिर बराही रेंज जंगल की ओर लौट गया। बराही रेंजर वजीर हसन ने बताया कि झुंड में चार-पांच हाथी शामिल है। यह हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से शारदा पार के गुन्हान, गोरख डिब्बी, थारू वस्ती में उत्पात मचा रहा है। झुंड नेपाल के जंगल से अक्सर आता और वापस हो जाता था। मगर इस बार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में ही है। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे कुछ राहगीरों से हाथियों के झुंड को बराही रेंज के लैहारी पुल के समीप रास्ता पार करते देखा। हाथियों के झुंड से वन विभाग के अफसर, कर्मचारी परेशान जबकि क्षेत्र के किसान दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed