फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

चिमटिया गांव में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

Mon, 13 Sep 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
wild animal
हरीपुर रेंज में धनारा घाट रोड से क्रॉस करते हाथी। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। हाथियों के झुंड ने रात को बराही जंगल से सटे गांव चिपटिया में जमकर उत्पात मचाया। एक किसान की गन्ना की करीब एक एकड़ फसल नष्ट कर दी। गांव में एक घर का गेट और टिनशेड तोड़ दिया। शोर-शराबा पर हाथियों का झुंड बराही जंगल में घुस गया। रात को झुंड हरीपुर रेंज जंगल में पहुंच गया। जंगल से सटे किसान दहशत में है। निगरानी को टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले शारदा नदी पार कर 14 जुलाई को हाथियों का झुंड हरीपुर जंगल में पहुंचा था। हाथियों के झुंड ने जंगल से सटे गांव राहुलनगर में रात को कई किसानों की गन्ना और हल्दी की फसलें नष्ट की थी। अगले दिन हाथियों का झुंड गांव नजीरगंज के खेतों में पहुंचा। यहां सात किसानों की धान की फसल को नष्ट कर दिया था। शोर-शराबा पर हाथियों का झुंड लखीमपुर की संपूर्णानगर रेंज की ओर चला गया था। 10 दिन बाद फिर हरीपुर जंगल में हाथियों के पहुंचने पर उनको खदेड़ने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद हाथियों का झुंड बराही, महोफ रेंज होते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंचा था। पिछले कई दिनों से महोफ, माला रेंज के समीप के खेतों में उत्पात मचाने के बाद शनिवार रात को हाथियों का झुंड बराही रेंज जंगल में पहुंचा। रात को हाथियों ने जंगल से सटे गांव चिमटिया निवासी अकरम के गन्ना की करीब एक एकड़ फसल को नष्ट किया। इसके बाद गांव चिमटिया पहुंचे झुंड ने गांव निवासी हारून के घर के दरवाजे को तोड़ दिया। टिनशेड को भी नुकसान पहुंचाया। सूचना पर ही रात को पहुंचे वनकर्मियों ने पटाखे दागे। एकत्र हुए लोगों ने जमकर शोर-शराबा किया। भारी शोर-शराबा पर हाथियों का झुंड बराही जंगल से होते हुए हरीपुर रेंज जंगल में पहुंच गया। हरीपुर रेंजर साजिद हसन ने बताया कि रविवार सुबह करीब तीन बजे हाथियों का झुंड जंगल में आया है। झुंड की निगरानी को टीमें लगा दी गई है। इधर, हाथियों के झुंड के दो महीने बाद फिर हरीपुर जंगल में आने की भनक पर जंगल किनारे गांवों के किसान दहशत में है। उधर, शारदा नदी पार गांव गोरखडिब्बी, थारू वस्ती में पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहे तीन हाथियों ने रात को भी खेतों में घुसकर किसानों की फसलें नष्ट की। बराही रेंजर वजीर हसन ने बताया कि हाथियों के झुंड पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed