{"_id":"610056678ebc3e586b74a503","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly45453634","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली को निगल गया अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ली को निगल गया अजगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। जंगल की ओर से गांव में आया अजगर बिल्ली को निगल गया। बिल्ली को निगलते अजगर को देखने वालों की भीड़ लगी। चंदिया हजारा में मंगलवार को तीसरी बार आए अजगर को लोगों ने शोर-शराबा कर जंगल किनारे तक भगा दिया। बाढ़ के समय सांप-कीड़ों के आबादी में आ जाने से लोग दहशत में है।
चंदिया हजारा ग्राम पंचायत हरीपुर जंगल से सटी हुई है। जंगल से अक्सर जंगली जानवर निकलकर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते है। तहसील मुख्यालय का रास्ता जंगल के अंदर से निकलने को लेकर कब जंगली जानवर हमला कर दे। इसको लेकर लोग दहशत में रहते है। बाढ़ के समय अक्सर सांप और अन्य जहरीले कीड़ों का डर बना रहता है। मंगलवार को जंगल की ओर से आए एक विशाल अजगर ने गांव निवासी महादेव के घर के समीप आवारा घूमने वाली बिल्ली को निगल लिया। शोर-शराबा पर बिल्ली को निगल रहे अजगर को देखने को लोगों की भीड़ लगी। पूरी बिल्ली अजगर के निगलने के बाद जब लोगों ने शोर-शराबा शुरू किया। तब अजगर बिल्ली को अपने पेट से बाहर निकालकर खेतों की ओर जाने लगा। इससे पहले ही बिल्ली की मौत हो चुकी थी। भारी शोर-शराबा कर लोगों ने अजगर को जंगल की सीमा तक खदेड़ दिया। प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि हाल में तीन बार अजगर गांव में आ चुका है। बाढ़ के समय जहरीले कीड़े गांव में आ जाने से लोग दहशत में है।