{"_id":"6b0174969562c0038d01e329","slug":"youth-booked-for-spreading-hatred-and-making-indecent-comments-about-women-on-social-media-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 21 Nov 2026 04:12 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:12 PM IST
सार
दिल्ली के एक युवक के खिलाफ पीलीभीत में मामला दर्ज हुआ है। उस पर सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नफरत फैलाने, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने और फर्जी एआई कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के उत्तरी पश्चिम जिले के गोपालपुर पुश्ता निवासी अशोक कुमार उर्फ अशोक बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से वरिष्ठ राजनेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप है। पुलिस साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट और संबंधित पोस्ट की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जिला जजी निवासी एडवोकेट नंद किशोर गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिल्ली के उत्तरी पश्चिम जिले के गोपालपुर पुश्ता निवासी अशोक कुमार उर्फ अशोक बाबा की इंस्टाग्राम आईडी से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं। आरोप है कि इन पोस्ट के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। एक महिला को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की बात तहरीर में कही गई है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी की आईडी से राष्ट्रीय एकता को प्रभावित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इसके अलावा फर्जी एआई कंटेंट पोस्ट करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
