फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

पीटीआर में दिखा जख्मी भालू, निगरानी को लगाए 10 कैमरे

Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत। पीटीआर के जंगल में एक जख्मी भालू देखे जाने की पुष्टि होने के बाद विभागीय कर्मियों में हलचल बढ़ गई। वन अफसरों के निर्देश पर भालू पर पल-पल निगाह रखने को संबंधित क्षेत्र में 10 ट्रेपिंग कैमरे लगाए गए हैं। वहीं एक निगरानी टीम का भी गठन किया गया है जो घायल भालू की गतिविधियों पर निगाह रखेगी। वन अफसरों के मुताबिक यदि जरूरत पड़ी तो भालू को रेस्क्यू कर उसका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में भालुओं की भी संख्या अच्छी खासी है। वास को लेकर भालुओं में भी आपसी संघर्ष होता है।
इधर, पीटीआर में एक घायल भालू के दिखने की बात सामने आई थी। जिस पर वन अफसरों ने पड़ताल कराई तो पीटीआर की एक रेंज में घायल भालू देखे जाने की बात सच साबित हुई।
विज्ञापन

बताते हैं कि भालू के सिर में चोट लगी हुई है और उसमें कीड़े भी पड़ चुके हैं। यह भालू घायल कैसे हुआ, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है, मगर पीटीआर प्रशासन भालू को जान बचाने के लिए जुट गया है। वन अफसरों के निर्देश पर भालू के वास स्थल वाले इलाके में 10 ट्रेपिंग कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही उप प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र राय के नेतृत्व में महोफ रेंजर आरिफ जमाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दक्ष गंगवार और बीट इंचार्ज की एक निगरानी टीम बनाई गई है, जो भालू पर निगाह रखेगी। जरूरत पड़ी तो पीटीआर प्रशासन घायल भालू का रेस्क्यू कर इलाज करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआर में एक भालू घायल अवस्था में पाया गया है। संभवत: यह आपसी संघर्ष में घायल हुआ होगा। इसको लेकर संबंधित क्षेत्र में 10 ट्रेपिंग कैमरे लगवाए गए हैं। एक निगरानी टीम को भी इस पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed