{"_id":"607dd4b28ebc3ebcc37e1433","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly4444211175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन और शावकों ने गाय को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन और शावकों ने गाय को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ग्रामीण के हाथ से रस्सी छुड़ाकर जंगल की ओर भागी गाय को बाघिन और शावकों ने निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन के बाद ग्रामीणों को सतर्क किया। घटना से इलाके में दहशत है।
घटना क्षेत्र की माला कॉलोनी के समीप जंगल में सोमवार दोपहर दो बजे हुई। शांतिनगर कॉलोनी निवासी कृष्णा मंडल ने बताया कि उनका घर माला जंगल के किनारे है। सोमवार दोपहर वह घर के बाहर बंधी गाय को धूप पड़ने पर उसे खोलकर लाने लगा। इसी बीच गाय अचानक रस्सी छुड़ाकर जंगल की तरफ भाग गई। बताते हैं कि जंगल के पास जैसे ही गाय पहुंची, वहां मौजूद एक बाघिन और उसके दो शावकों ने गाय पर हमला कर दिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर बाघिन और उसके शावकों ने गाय को निवाला बना डाला। यह पूरा नजारा शांतिनगर कॉलोनी निवासी गौतम साना ने अपनी आंखों से देखा। जैसे तैसे गौतम भागकर कॉलोनी पहुंचे और जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। घटना से कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद माला रेंज के वन दरोगा मोहम्मद आरिफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वन दरोगा ने बताया कि दो दिन पहले भी बाघिन जंगल के किनारे देखी गई थी। ग्रामीणों से जंगल के किनारे खेतों में जाने के दौरान सतर्कता बरतने अपील की गई है।