Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly man killed after being hit by Rajya Rani Express; traffic jam ensues on overbridge

Pilibhit News: राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ओवरब्रिज पर लगा जाम

Thu, 19 Nov 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 19 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly man killed after being hit by Rajya Rani Express; traffic jam ensues on overbridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर हादसा हो गया। राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा होने के कारण वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे ऊपर बने ओवरब्रिज पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई।

बुधवार दोपहर स्टेशन मास्टर के माध्यम से थाना सदर बाजार पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा थी। किसी अन्य अनहोनी की आशंका और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सबसे पहले लोगों को रेलवे लाइन से दूर हटाया और ट्रैक पर पड़े क्षत-विक्षत शव को किनारे कराया। वहीं, रेलवे लाइन पर पड़े शव को देखने के लिए कचहरी ओवरब्रिज से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक लीं। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुल पर रुके वाहनों को आगे बढ़वाया। साथ ही पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि वह काफी समय से इसी क्षेत्र में घूमता हुआ देखा जा रहा था। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed