फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife murdered with ax on suspicion of illicit relations

Pilibhit News: अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या

Sat, 13 Jan 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered with ax on suspicion of illicit relations
प्रीति देवी का फाइल फोटो ।
जहानाबाद। अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में लगे नल के पास पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ सदर व कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी पति को एक खेत से दबोच लिया।
विज्ञापन

जहानाबाद के इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के गांव मिलक सरैंदा निवासी हरस्वरुप का विवाह दस वर्ष पूर्व गांव अमखेड़ा निवासी प्रीति (30) से हुआ था। उसके दो बेटे प्रभास (8) और रितिक (6) हैं। हरस्वरूप गांव के अंदर वाले मकान में रहता है, जबकि उसके मां-बाप गांव के बाहर की तरफ बने मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि हरस्वरूप शराब पीने का आदी था। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता था। पिछले कुछ दिन से हरस्वरुप अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक कर रहा था। उसे फोन पर किसी से बात तक नहीं करने देता था। इससे रोजाना दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। दोनों के झगड़े से तंग आकर बड़ा बेटा प्रभास कुछ दिन पूर्व ही अपनी ननिहाल चला गया था, जबकि छोटा बेटा रितिक मां के पास ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि बृहस्पतिवार देर रात पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। तभी दोनों के बीच काफी-कहासुनी हो गई। इसके बाद शुक्रवार को महिला का शव घर के आंगन में लगे नल के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। पति हरस्वरूप और छोटा बेटा रितिक कहीं नजर नहीं आ रहे थे। सुबह उधर से निकल रहे लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो भीतर झांककर देखा। महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार यादव, सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया व इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से ही बेटे के साथ पकड़ लिया। वह भागने की फिराक में था और खेतों में छिप गया था। पुलिस उससे और छोटे बेटे रितिक से पूछताछ कर रही है।



नहीं मान रही पत्नी, करती थी फोन पर बात, मार दिया
- आरोपी पति ने पुलिस के सामने कबूला अपना जुर्म

- मृतका प्रीति के पिता ने पुलिस को दी आरोपी पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पत्नी की हत्या के बाद हरस्वरूप ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल लिया। हरस्वरूप ने पुलिस को बताया कि प्रीति उसकी बात नहीं मान रही थी। काफी समय से वह उसे समझा रहा था। शुक्रवार सुबह गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उसके सिर पर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद हरस्वरूप थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हरस्वरूप को उसके छोटे बेटे रितिक के साथ एक खेत से पकड़ा गया है वह कहीं बाहर भागने की फिराक में था। पकड़े जाने के बाद थाने में लाकर पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि बृहस्पतिवार की रात फोन पर बात करने पर उसका प्रीति से विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब वह उठा तो प्रीति घर पर नहीं मिली। सुबह सात बजे वह घर लौटी तो दरवाजे पर ही दोनाें में फिर विवाद हो गया।
इसी दौरान उसने घर में रखी कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से प्रीति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय छोटा बेटा रितिक ही घर पर था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सच्चाई जानने में जुटी है।
जहानाबाद इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी हरस्वरूप को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। हरस्वरूप ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं सुन रही थी, जिससे रोजाना झगड़ा हो रहा था। इधर, प्रीति के पिता ख्यालीराम ने पुलिस को तहरीर हरस्वरुप, देवर ज्ञानस्वरुप, ससुर नत्थूलाल व सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।





पशुशाला में मिली कुल्हाड़ी, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
आरोपी पति ने घटना को अंजाम देने के बाद घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को घर में ही बनी पशुशाला में ही छिपा दिया था। पुलिस जब घर में जांच पड़ताल कर रही थी तो उसे घर में बनी पशुशाला में कुल्हाड़ी मिल गई। मुख्यालय से फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची थी। उसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया।





फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अनिल कुमार यादव, एएसपी

प्रीति देवी का फाइल फोटो ।

प्रीति देवी का फाइल फोटो ।

प्रीति देवी का फाइल फोटो ।

प्रीति देवी का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed