{"_id":"662c1fba1cca1a47bc0b17b4","slug":"wife-created-ruckus-on-information-about-second-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115329-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरी शादी की जानकारी पर पत्नी ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरी शादी की जानकारी पर पत्नी ने काटा हंगामा
विज्ञापन
घुंघचाई। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद युवक ने दूसरी शादी तय कर ली। शादी के दिन जानकारी लगने पर पत्नी व परिजन गांव पहुंचे, उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गांव मानपुर पिपरिया निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बहन पिंकी देवी की शादी वर्ष 2013 में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी बच्चू लाल पुत्र देवी प्रसाद के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति व उसके घर वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।
जिसकी रिपोर्ट पांच साल पहले बंडा थाने में दर्ज कराई गई। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उसकी बहन के पति ने घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा गांव में दूसरी शादी तय कर ली। शादी शुक्रवार 26 अप्रैल को होना तय हुई। घर में तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए। राजेंद्र प्रसाद अपनी बहन व अन्य लोगों को लेकर युवक के घर पहुंचे, उन्होंने जमकर हंगामा काटा। इस पर लड़का पक्ष ने मारपीट शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख सभी लोग लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।