फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   While not the first day of enrollment, 20 were sold prescription

पहले दिन नहीं हुए नामांकन, 20 पर्चे बिके

Fri, 20 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 20 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
While not the first day of enrollment, 20 were sold prescription
पहले दिन नहीं हुए नामांकन, 20 पर्चे बिके
 विधानसभा के नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई लेकिन पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं हुआ। प्रत्याशियों की ओर से 20 नामांकन पत्र खरीदे गए जिसमें सपा, कांग्रेस, भाजपा और बसपा प्रत्याशी के पर्चे शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में अलग अलग कोर्ट में व्यवस्था की गई थी साथ ही सुरक्षा के लिहाज से परिसर की बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पहले दिन शाम तीन बजे तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा। सुबह 11 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ होने पर अलग अलग विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों के लिए उनके प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसमें बीसलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनीस अहमद, बरखेड़ा से निवर्तमान राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, उनके भाई ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, भाजपा के किशनलाल राजपूत, स्वामी प्रवक्तानंद और शहर सीट से भाजपा के सत्यपाल गंगवार, बसपा के पूर्व विधायक अरशद खां एवं शैलेंद्र गंगवार ने नामांकन पत्र खरीदा। शाम तीन बजे तक चारों विधानसभाओं के लिए कुल 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें आठ शहर से, दो बरखेड़ा से, चार बीसलपुर से और दो पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बिके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में जाने को लेकर हुई झड़प
कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए मुख्य द्वारा पर बैरिकेडिंग कर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। दोपहर में नमाज का समय होने पर कुछ अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। बाद में अधिकारियों की अनुमति पर उन्हें जाने दिया गया। इस बीच पूरनपुर क्षेत्र का व्यक्ति भी अधिवक्ताओं के साथ अंदर घुसने का प्रयास करने लगा और रोकने पर एक सिपाही से उलझ गया। बात बढ़ने पर उसने सिपाही को खरी खोटी सुनवाई जबकि इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे। बाद में लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

23, 24, 25 को हो सकती है नामांकन करने वालों की भीड़
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी नामांकन होने के आसार कम लग रहे हैं। इसके बाद रविवार को अवकाश रहेगा। जानकारों के अनुसार अधिकांश नामांकन सोमवार, मंगल और बुधवार को होंगे। इसके बाद 26 जनवरी को अवकाश रहेगा। शेष नामांकन 27 को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed