फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   While climbing, the old woman got stuck between the train and the platform, the young man saved her life

Pilibhit News: चढ़ते समय गिरी वृद्धा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी, युवक ने बचाई जान

Sat, 15 Jul 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
While climbing, the old woman got stuck between the train and the platform, the young man saved her life
व़द्धा नसरीन ।
पीलीभीत। शनिवार को जंक्शन पर हादसा होने से बच गया। बरेली की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते वक्त एक वृद्धा गिर गई। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े एक युवक ने उसे खींच लिया। इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। बरेली दरवाजे के पास रहने वाली 75 वर्षीय नसरीन किसी रिश्तेदार को देखने बरेली जा रही थीं। कासगंज पैसेंजर ट्रेन करीब 10 मिनट रुकने के बाद जब चलने लगी तो नसरीन ने चढ़ने की कोशिश की। पैर फिसलने से वह गिर गईं। उनका आधा शरीर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गया। पास खड़ा जीआरपी का सिपाही भी उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन उससे पहले ही एक युवक ने उन्हें ऊपर खींच लिया। इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed