{"_id":"664fa95e1691f02c13029dd4","slug":"when-the-new-motor-was-installed-water-supply-to-homes-could-start-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116767-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जब लगी नई मोटर तो शुरू हो सकी घरों में जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जब लगी नई मोटर तो शुरू हो सकी घरों में जलापूर्ति
विज्ञापन
दुधियानाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित पम्प हाउस पर मोटर को किया गया ठीक ।
पीलीभीत। नलकूप में लगी मोटर खराब होने के कारण दो दिनों से करीब 500 घरों की जलापूर्ति बाधित थी। नई मोटर लगने के बाद बृहस्पतिवार से लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई।
दुधिया मंदिर के पास स्थित पंप हाउस की मोटर सोमवार को खराब हो गई थी। मोटर खराब हो जाने के कारण मोहल्ला सरफराज खां, काला मंदिर, पूरनमल, लकड़ी मंडी आदि इलाकों के करीब 500 घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी।
सूचना मिलने के बाद जल-कल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि बोरिंग में दिक्कत होने की वजह से रेत आ रही थी, जिस वजह से मोटर फुंक गई, जिसके बाद मोेटर को सही कराने का काम किया गया पर वह सही नही हो सकी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में मोटर खराब होने की वजह से इलाके के लोग पानी के लिए अन्य संसाधनाें पर निर्भर रहे। बृहस्पतिवार को नई मोटर लगाने के बाद लोगों के घरों में पानी पहुंच गया।
-
बोरिंग में दिक्कत आने की वजह से मोटर फुंक गई थी, नई मोटर लगाकर पानी की सप्लाई शुरू करा दी गई है।
-तारिक हसन खां, जलकल प्रभारी