फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the dowry was not received, the married woman tried to kill herself and was thrown out of the house

Pilibhit News: दहेज नहीं मिला तो विवाहिता की जान लेने कोशिश, घर से निकाला

Fri, 14 Jun 2024 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
When the dowry was not received, the married woman tried to kill herself and was thrown out of the house
पीलीभीत। दहेज में नकदी व एलसीडी टीवी न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उसे घर से निकल दिया। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने ममिया ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव सुस्वार निवासी चंद्रमुखी ने बताया कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2018 को क्षेत्र के ही गांव भौना निवासी सत्यप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने हैसियत के हिसाब से खर्च कर उसकी विदा की। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
विज्ञापन

पति सत्यप्रकाश, देवर वीरेंद्र कुमार, जेठ श्यामाचरन, ससुर छोटेलाल, सास, देवरानी सीता और थाना अमरिया क्षेत्र के गांव पौटा निवासी ममिया ससुर जमुनाप्रसाद दहेज कम लाने का ताना देते थे। दहेज में एलसीडी व 50 हजार नकद लाने की मांग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उक्त लोगों ने मारपीट कर बच्ची सहित उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रह रही थी। बाद में पंचायत होने के बाद वह दोबारा से ससुराल में रहने लगी। एक दिन ममिया ससुर आए और परिवार के अन्य सदस्यों को भड़काने लगे। वह अंदर कमरे से सारी बातें सुन रही थी।
जब वह कमरे से बाहर निकलकर आई और इस बात का विरोध किया, तो सभी लोगों ने एक राय होकर उसके गले दुपट्टे का फंदा लगाकर उसे मारने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्र हो गए। इसके बाद उक्त लोगों ने उसे घर से निकाल दिया।
महिला ने मामले की शिकायत एसपी अविनाश पांडेय से की। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने पति सत्यप्रकाश, देवर वीरेंद्र कुमार, जेठ श्यामाचरन, ससुर छोटेलाल, सास, देवरानी सीता और ममिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
--
पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी पूनम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी गांव के रमेश पुत्र नन्हेलाल से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि ससुरालियों की ओर से अब अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। जब दहेज देने से मना किया तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसके पति रमेश पुत्र नन्हेलाल, सास सुरजा देवी, राजेश्वरी पत्नी बुद्धसेन, बुद्धसेन पुत्र नन्हेलाल, ससुर नन्हेलाल दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करते थे। विवाहिता के तीन बच्चे भी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
--
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न कर पिटाई की गई। इससे उसका गर्भपात हो गया। दोबारा गर्भवती होने पर साथ रह रहा उसका पति उसे छोड़कर चला गया। शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र में समझौते की कोशिश हुई। समझौता न होने पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने एसपी के आदेश पर विवाहिता की ओर से उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव केसरपुर कलां निवासी निशा ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2021 में गांव पिपरा मुजप्ता निवासी मोनू से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मोनू को परचून की दुकान खुलवाने के लिए तीन लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी।
मांग पूरी न होने पर आठ अगस्त को उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। निशा ने बताया कि उसकी शादी मोनू के ताऊ ने कराई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। ताऊ के कहने पर पति के साथ उनके घर रहने लगी। 25 सितंबर 2021 को मोनू फिर अपने घर ले गया। बाद में फिर दहेज की मांग की जाने लगी। उसकी पिटाई की गई। जिससे गर्भपात हो गया।
इलाज के बाद बमुश्किल उसकी जान बची। मार्च 2022 में उसका पति गर्भावस्था में उसे ताऊ के घर छोड़कर चला गया। तब से अपने मायके में रह रही है। निशा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने उसके मामले को परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के लिए भेज दिया, मगर समझौता नहीं हो सका।

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने अब एसपी के आदेश पर निशा की ओर से उसके पति मोनू, ससुर अन्नू लाल, सास रामबती, देवर सोनू और देवरानी सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed