फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the councilor threw the lunch packet, the Municipal President left the meeting, later the EO also slipped away.

Pilibhit News: सभासद ने लंच पैकेट फेंका तो बैठक छोड़कर चली गईं पालिकाध्यक्ष, बाद में ईओ भी खिसके

Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
When the councilor threw the lunch packet, the Municipal President left the meeting, later the EO also slipped away.
नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष और ईओ व सभासद । संवाद
- नगर पालिका की बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही कर्मियों ने देना शुरू कर दिए थे लंच पैकेट
विज्ञापन

- पालिकाध्यक्ष और ईओ के चले जाने से नहीं हो सका कोई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की बैठक बृहस्पतिवार को हंगामे और आक्रोश की भेंट चढ़ गई। बैठक की शुरुआत होते ही लंच पैकेट आने का सभासद ने विरोध किया। इसके बाद भी जब उनके सामने लंच पैकेट रखा गया तो उन्होंने फेंक दिया। अन्य सभासदों ने भी आपत्ति जताई। यह देखकर पालिकाध्यक्ष बैठक छोड़कर चली गईं। पीछे से ईओ भी मौका पाकर खिसक लिए। इसके चलते बैठक बेनतीजा रही।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता में शुरू हुई। लिपिक संतोष कुमार ने पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। इसके बाद शहर में लीकेज और जलापूर्ति के लिए प्रस्ताव रखा गया। अगले प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई ही थी कि पालिका कर्मियों ने सभासदों को लंच पैकेट देना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इस पर सभासद पुष्पा उपाध्याय ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद भी उनके सामने पैकेट रखा गया तो उन्होंने हटाकर किनारे कर दिया। कुछ देर बाद फिर लंच पैकेट रख दिया गया। यह देखकर वह विफर पड़ीं और लंच पैकेट फेंक दिया। इस पर अन्य सभासदों ने भी सामने से पैकेट उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल खड़ी हुईं और बिना कुछ कहे बैठक छोड़कर चली गईं। पालिकाध्यक्ष के जाते ही ईओ एलसी भारती भी वहां से खिसक लिए। जब तक सभासद बाहर आते, दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर परिसर से बाहर निकल गए। अधिकारी और पालिकाध्यक्ष के चले जाने के बाद सभासदों में मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कर्मचारी भी इसी पर बात करते रहे। पालिकाध्यक्ष के चले जाने के कारण बैठक भी बेनतीजा रही।
-
दो गुटों में दिखे सभासद
बैठक बीच में ही समाप्त होने को लेकर सभासद दो गुटों में दिखाई दिए। सभासद पुष्पा उनके वार्ड को उपेक्षित रखने और दो माह से कोई बल्ब और लाइट न देने का आरोप लगाती दिखीं। वहीं दूसरे खेमे के सभासद प्रस्ताव पारित करने की बात कहते देखे गए। सभासद वतनदीप का कहना था कि सभी सभासद इस बात का विरोध करते है कि लंच पैकेट को फेंकना नहीं चाहिए था। हम लोगों ने सभी प्रस्तावों पर अपनी सहमति दे दी है।
-
इन बिंदुओं को लेकर होनी थी चर्चा
पालिका बोर्ड की बैठक में शहर में जगह-जगह लीकेज की समस्या, जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन, मोटर की मरम्मत करने, 15वें वित्त से 45 और 60 वाट की 300-300 स्ट्रीट लाइट क्रय करने , एफएसटीपी के संचालन व सीवर टैंक सफाई के बायलाज बनाया जाना चर्चा में शामिल थे। इसके अलावा लाइसेंसिंग शुल्क की दरों में वृद्धि, नाला गैंग के लिए 15 सफाई कर्मचारियों की स्वीकृति पर भी चर्चा होनी थी, लेकिन बैठक में कुछ बिंदुओं पर ही चर्चा हो सकी।
--
बैठक समाप्त होने के बाद लंच पैकेट दिए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद भी सामने रख दिया गया जबकि वह अपनी बात कह रहीं थी। इसीके विरोध में उसे फेंक दिया गया। लंच पैकेट देकर बैठक को समाप्त करने की तैयारी चल रही थी।- पुष्पा उपाध्याय, सभासद

-
सभासद पुष्पा उपाध्याय ने लंच पैकेट जमीन पर फेंका था। कुछ सभासदों ने इसे अन्न का अपमान होना बताते हुए निंदा भी की। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था। बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद सहमति होने पर बैठक समाप्त की गई और वह चली गईं।

- डॉ. आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष

नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष और ईओ व सभासद । संवाद

नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष और ईओ व सभासद । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed