फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When dowry demands were not met, she was first tortured and then thrown out of the house

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले दी यातनाएं, फिर घर से निकाला

Sat, 26 Oct 2024 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
When dowry demands were not met, she was first tortured and then thrown out of the house
बरखेड़ा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन




बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 23 को पीलीभीत की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। इसको लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे।
विज्ञापन




आरोप है कि 24 अगस्त 2024 को ननदोई, ननद घर आए और पति और घर में मौजूद सास, देवरों के साथ मिलकर दहेज की मांग करने लगे। इसके बाद घर के कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि ननदोई ने कमरे में आकर छेड़खानी की। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed