फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When complaint was received from Deputy Lokayukta, ADM reached Jehanabad to investigate.

Pilibhit News: उप लोकायुक्त से हुई शिकायत तो जहानाबाद में जांच को पहुंचे एडीएम

Wed, 08 Nov 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
When complaint was received from Deputy Lokayukta, ADM reached Jehanabad to investigate.
जहानाबाद में ग्रामीण से जानकारी करते एडीएम । स्रोत - एडीएम
- वर्ष 2015-18 और 2021-22 में कराए गए कार्यों में घपलेबाजी का लगाया गया था आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जहानाबाद नगर पंचायत में वर्ष 2017-18 से वर्ष 2021-22 में कराए गए निर्माण, मरम्मत, उपकरण खरीदारी आदि में तत्कालीन अध्यक्ष एवं ईओ द्वारा की गई वित्तीय अनियमिताओं को लेकर उप लोकायुक्त से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद अब जांच के आदेश हुए तो अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में कई खामियां पाई गईं। जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी जा रही है।
जहानाबाद के मोहल्ला काजी टोला के रहने वाले यामीन खां ने उप लोकायुक्त को पत्र भेज कर नगर पंचायत में कार्यों के नाम पर हुए घोटाले की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा विद्यालय में शौचालय मरम्मत एवं पर जल व्यवस्था के कार्य दस्तावेजों में दर्शाकर धनराशि को आपस में बांट लिया।
विज्ञापन

जो स्ट्रीट लाइट खरीदी गईं वे शासनादेश के तहत नहीं खरीदी गईं। लोकल लाइट खरीदी गईं और ठेकेदार से मिलकर उससे अधिक लाभ प्राप्त कर कंपनी की लाइट दर्शा दिया गया। एक बार लाइट लेने के बाद पूरे 5 वर्ष तक बार-बार टेंडर जारी कर ठेकेदार से धनराशि निकलवा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने एडीएम वित्त को जांच के निर्देश दिए। डीएम से मिले निर्देश पर अपर जिला अधिकारी राम सिंह गौतम ने कस्बे में पहुंचकर इसकी जांच की। जांच के दौरान ग्रामीणों से अलग-अलग जानकारी हासिल की।

यही नहीं लाइट, नलों के रीबोर, मरम्मत आदि के कार्यों को देखने के बाद दस्तावेजों को चेक किया। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि भी हुई है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed