फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat procurement: the situation did not improve, then five center in-charges were absent

गेहूं खरीद : नहीं सुधरे हालात, फिर नदारद मिले पांच केंद्र प्रभारी

Fri, 07 Apr 2023 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: the situation did not improve, then five center in-charges were absent
एडीएम ने दिए दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य होने के बावजूद केंद्र प्रभारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आ पा रहा है। पूर्व में जहां 22 केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिले तो यही रवैया 6 अप्रैल को भी जारी रहा। ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के दौरान से पांच धान क्रय केंद्रों के प्रभारी अनुपस्थित मिले। इस पर एडीएम ने एआर कॉपरेटिव को सभी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रबंधकों का जवाब भी मांगा गया है।
गेहूं खरीद के तहत ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसमें कहा गया है कि ई उपार्जन पोर्टल पर सुबह 9 बजे समस्त केंद्र प्रभारी अपनी उपस्थिति को दर्ज करेंगे। 3 अप्रैल को शासन व खाद आयुक्त ने जब समीक्षा की तो 22 केंद्र प्रभारी गैरहाजिर थे। अभी इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई अमल में नहीं आ पाई थी कि बृहस्पतिवार को भी छह केंद्रों के पांच प्रभारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सिंह, एसवीकेएस लिमिटेड बीसलपुर के शरद अवस्थी, बिलसंडा सहकारी संघ लिमिटेड के शरद यादव, यूएसबी के केंद्र नंबर सात और आठ के प्रभारी अर्पित सिंह और यूपीएसएस के शत्रोहन पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने बताया लगातार निर्देश के बाद भी लापरवाही सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 10:15 बजे तक उक्त कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर जिला प्रबंधकों का जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed