फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weeping of moisture at government centers, private bought 20 thousand quintals of paddy

सरकारी केंद्रों पर नमी का रोना, निजी ने खरीद डाला 20 हजार क्विंटल धान

Sun, 02 Oct 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:29 AM IST
सार

शनिवार यानी एक अक्तूबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई, लेकिन नमी ज्यादा होने के कारण किसी भी केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा सका। धान लेकर पहुंचे गुरमीत सिंह का कहना है कि धान ठीक था, लेकिन सरकारी सेंटर पर नमी बीस फीसदी से ज्यादा बता दी गई। पूरनपुर मंडी में अभी धान की आवक शुरू नहीं हुई है, हालांकि राइस मिलों में धान पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Weeping of moisture at government centers, private bought 20 thousand quintals of paddy
शनिवार को पीलीभीत मंडी समिति में आढ़त पर होती धान की तौल।

विस्तार

सरकारी खरीद के लिए जिले भर में बनाए गए हैं 161 क्रय केंद्र
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ की अपील, समर्थन मूल्य पाना है धान सूखा लाएं
पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर मंडी के सरकारी क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
पीलीभीत। शनिवार यानी एक अक्तूबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई, लेकिन नमी ज्यादा होने के कारण किसी भी केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा सका। वहीं प्राइवेट में शहर की ही मंडी में आठ हजार क्विंटल तो पूरनपुर की मंडी में 12 हजार क्विंटल से ज्यादा धान 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
सरकार ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2040 और ए ग्रेड के लिए 2060 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। सरकारी खरीद के लिए जिले में 161 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें अधिकतर मंडी परिसर में हैं। हालांकि अभी जिले के लिए खरीद का लक्ष्य और खरीद नीति नहीं आई है। शनिवार से सरकारी खरीद शुरू हुई, लेकिन पहले दिन इन केंद्रों का खाता नहीं खुल सका। पूरे जिले में सरकारी खरीद शनिवार को शून्य रही। खरीद में सबसे बड़ी बाधा नमी रही। इस समय धान में 20 से 25 फीसद की नमी आ रही है, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर अधिकतम 17 फीसद नमी वाला धान ही लिया जाता है।
विज्ञापन

पीलीभीत मंडी में कई किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे, लेकिन नमी ज्यादा होने पर उनको मायूस होना पड़ा। धान लेकर पहुंचे गुरमीत सिंह का कहना है कि धान ठीक था, लेकिन सरकारी सेंटर पर नमी बीस फीसदी से ज्यादा बता दी गई। मजबूरन प्राइवेट में 1600 रुपये में बेचना पड़ा। जसपाल का भी यही कहना था। व्यापारी के हाथ 1550 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत मंडी के सचिव अशोक कुुमार ने बताया कि शनिवार को करीब आठ हजार क्विंटल धान की आवक हुई। अधिकतम बोली 1600 रुपये प्रति क्विंटल की लगी। उन्होंने बताया कि इस समय धान में 20 से 25 फीसदी की नमी आ रही है। इस कारण पहले दिन खरीद नहीं हो सकी।
डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
डिप्टी आरएमओ विकास चंद तिवारी ने खरीद के पहले दिन पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर मंडी के सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वह पिपरिया संतोष कलीनगर के सरकारी क्रय केंद्र भी पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नमी 20 फीसदी से ज्यादा आने के कारण पहले दिन सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई। किसानों से कहा कि वह सूखा और साफ सुथरा धान लेकर आएं ताकि उनको समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। केंद्र प्रभारियों को भी इस बाबत किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

मंडी सूनी, सीधे मिलों को पहुंच रहा धान
पूरनपुर। पूरनपुर मंडी में अभी धान की आवक शुरू नहीं हुई है, हालांकि राइस मिलों में धान पहुंचना शुरू हो गया है। मंडी सचिव सर्वेश कुमार शुक्ला ने बताया कि राइस मिलों द्वारा शुक्रवार केे 13500 क्विंटल धान खरीद की गई। किसानों को 1500 से 1550 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिला। मंडी में लगे सरकारी केंद्रों और आढ़तों पर धान नहीं पहुंचा। शनिवार को भी 12 हजार क्विंटल से ज्यादा धान मिलों में पहुंचा। एआरएमओ विकास चंद तिवारी ने मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।


बीसलपुर में भी अभी शुरू नहीं हुई आवक
बीसलपुर। बीसलपुर मंडी में अभी धान की आवक शुरू नहीं हुई है। सरकारी क्रय केंद्रों पर भी धान नहीं पहुंचा है। मंडी परिसर में 22 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मंडी सचिव नाजिम ने बताया कि क्षेत्र में अभी धान की कटाई न हो पाने के कारण आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed