{"_id":"6ac009be241e48de6f0b3486","slug":"website-slow-issues-with-plot-matching-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-170147-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वेबसाइट धीमी, गाटा मिलान में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वेबसाइट धीमी, गाटा मिलान में आ रही दिक्कत
Sat, 03 Oct 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। बेवसाइट बेहद धीमी गति से चलने के कारण सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों का गाटा मिलान समय से पूरे होने के आसार नहीं हैl इसको लेकर चीनी मिल के अधिकारी असमंजस में है।
विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चीनी मिल में पहली सितंबर से किसानों का गाटा मिलान कार्य शुरू हुआ था। इस कार्य में छह कर्मचारी लगाए गए। इन सभी कर्मचारियों को कंप्यूटर और राजस्व विभाग द्वारा गन्ना किसानों का संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए गए। विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्य 14 नवंबर तक पूरा होना है, क्योंकि 15 नवंबर से चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।
वेबसाइट बेहद धीमी गति से चलने के कारण यह कार्य कछुआ गति से हो रहा है। अब तक केवल 3200 किसानों का गाटा मिलान हो सका है। बताया गया कि साइट दिन में तो बेहद धीमी गति से चलती है, लेकिन रात में सही ढंग से चल जाती है। यही वजह है कि कर्मचारी रात में भी कंप्यूटर पर काम करते रहते हैं।
विज्ञापन
गाटा मिलiन का कार्य समय से पूरा न हो पाने की आशंका को लेकर चीनी मिल के गन्ना अनुभाग के अधिकारी काफी चिंतित हैं। दरअसल विभाग के उच्च अधिकारियों का निर्देश है कि जब गाटा मिलान कार्य पूरा हो जाए, उसके बाद ही किसानों की गन्ने की पर्चियां जारी की जाएं। संवाद