{"_id":"616f0c967621d64e1f4d1fbc","slug":"weather-pilibhit-news-bly46344998","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 180 एमएम बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 180 एमएम बरसे बदरा
विज्ञापन
चंदिया हजारा में घरों में पानी भरने पर नाव पर सवार हुए लोग।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। तीन दिन की बारिश से चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। मंगलवार तक 180 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को दोपहर तक मौसम खराब रहने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को 60 फीसदी और खड़ी फसल का 25 फीसदी खराब होने की संभावना है।
बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। गांधी स्टेडियम का प्लेट ग्राउंड तालाब में तब्दील हो गया है। इसके अलावा शहर के अधिकांश मोहल्लों में जलभराव हो गया। नानकमता बैराज से पानी छोड़ने जाने के कारण देवहा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। कृषि वैैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि तीन दिन की बारिश 180 एमएम रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को दोपहर तक मौसम खराब रहेगा। इसके बाद साफ रहने की संभावना है। बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को 25 और खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को 60 फीसदी नुकसान होने की संभावना है।
बिलसंडा बारिश से नगर में जलभराव के साथ विद्युत उपकेंद्र में भी पानी भर गया। कंट्रोल रूम में पानी भरने से कई घंटा तक विद्युत सप्लाई भी बाधित रहीं।