फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

शीतलहर का प्रकोप जारी, धूप निकलने से कुछ राहत

Sun, 21 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 21 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
weather
सुबह बादलों के चलते किसान परेशान नजर आए लेकिन दोपहर बाद कुछ देर को खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन



पिछले एक सप्ताह से ठंड अपने चरम पर है। रविवार को सुबह बादलों के कारण कोहरे में कमी देखी गई लेकिन सर्द हवाओं का चलने का क्रम जारी रहा। इससे लोगों को दिक्कत महसूस हुई। दोपहर तक धूप न निकलने से और रविवार होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की और तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 रहा, लेकिन कुछ घंटे बाद धूप पुन: गायब हो गई और मौसम में गलन महसूस की गई। चौराहों और घरों के आसपास लोग अलाव सेकते नजर आए। वहीं प्रशासन ने अभी तक कंबल आदि का वितरण नहीं किया है जिससे गरीब परेशान हैं।

ठंड से परेशान लोगों को राहत देने को बढ़े हाथ
पीलीभीत। चार दिन से चल रही शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में गरीब, असहाय लोगों को राहत देने के लिए स्वयंसेवियों हाथ बढ़ाए हैं। पूरनपुर में नरायन सेवा समिति ने कंबल व गर्म टोपियों वितरित की तो बीसलपुर में भी कंबल बांटे गए।
विज्ञापन

पूरनपुर। नारायण सेवा समिति के संस्थापक और गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल ने गांव कुर्रैया में ठंड से ठिठुर रहे  लोगों को कंबल और टोपी बांटी। इस मौके पर प्रधान दाताराम, मनोज वर्मा, केशवराम वर्मा, रिजवान सिद्दीकी, राजीव शुक्ला, प्रेमकुमार, सीमा खंडेलवाल, सौभाग्य, अंकित वर्मा, राजकुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। समाज सेवियों ने रविवार को बारह पत्थर मंदिर में गरीबों को कंबल वितरित किए और उन्हें भोजन व चाय का वितरण किया। कंबल बांटने वालों में पतंजलि योग समिति के बाबूराम मौर्य, रघुवंश तिवारी, लीलावती मौर्य, हाजी अशरफ कुरैशी, देवश्री, परमेश्वरी दयाल शर्मा, अमित अग्रवाल, राम कृष्ण वर्मा, संतोष कुमार, अशोक मौर्य, सुरेश कुमार, राकेश शर्मा, डीवी सिंह, राकेश गंगवार, रामचंद्र मिश्रा, कौशल अग्रवाल, पप्पी अग्रवाल, विनोद शर्मा, हरिशंकर गिरि, दयाशंकर, पवन कुमार, रामदास गंगवार, सुभाष सक्सेना, रामखिलौना शर्मा, और कमलेश सक्सेना आदि प्रमुख लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed