फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather changes in Pilibhit and light rain expected for three days

Weather: तराई में बदलने लगा मौसम का मिजाज, तीन दिन हल्की बारिश की संभावना; बढ़ेगी ठंड

Sat, 25 Nov 2023 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 05:39 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 से 28 नवंबर तक बादल उमड़ते रहेंगे। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
weather changes in Pilibhit and light rain expected for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पीलीभीत जिले में अब तक लगातार आसमान साफ रहने के कारण सुबह से ही अच्छी धूप खिलती रही। रविवार को सुबह से बादल उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे वातावरण में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। वहीं आने वाले तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 से 28 नवंबर तक बादल उमड़ते रहेंगे। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। अगले तीन दिन हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा। रविवार से लेकर मंगलवार तक हल्की बारिश और 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel: सुरंग में फंसे मंजीत का फोटो देख रो पड़ती हैं मां, एसडीएम से बोलीं- मेरा बेटा कब आएगा साहब
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया । बुधवार से फिर मौसम सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया आसमान में बादल आने लगे हैं। आज से तीन दिन तक हल्की बारिश की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed