फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather became pleasant due to heavy rain, relief from heat

Pilibhit News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Mon, 18 Sep 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 18 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to heavy rain, relief from heat
बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण
पीलीभीत। पिछले दो दिनों से हो रही उमस के बाद शनिवार की रात से हुई झमाझम बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट आ गई है। पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण उमस से जनजीवन बेहाल था। गर्मी से लोगों परेशान थे। दो दिन पहले जब बादल छाए तो बारिश की संभावना बन गई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। शनिवार की सुबह से ही काले बादल बन गए थे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद देर शाम को अचानक तेज हवा चलने के साथ ही बिजली कड़कना शुरू हो गई और बारिश हुई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सितंबर के पहले पखवाड़े में हुई थी 10 मिमी बारिश
इस साल सितंबर के पहले पखवाडा में ही 25 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले साल इन दिनों में मात्र 10 मिमी की बारिश दर्ज की गई थी। अभी दो दिन और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में 300 एमएम गिरा पानी, 200 की और जरूरत
इस मानसून में अभी तक 300 एमएम की बारिश हो चुकी है। पूरे मानसून में जिले को करीब 500 एमएम बारिश की जरूरत है। ऐसे में अभी करीब 200 एमएम बारिश कम है। यह बारिश पूरी होने के बाद ही मानसून का कोटा पूरा हो सकेगा।
-------



किसानों को सताया धान के दागी होने के डर, गन्ने की फसल में भी नुकसान



फोटो-37
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी



कलीनगर। बारिश से किसान चिंतित हैं। कलीनगर क्षेत्र में धान के साथ गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से धान की पक रही फसल के दागी होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं गन्ने की फसल भी कमजोर होगी।
खेतों में बारिश का पानी भर गया है। बारिश की बूंदें धान के फूल को नुकसान पहुंचा रहीं हैं। इससे फूल झड़ने के बाद धान के काला पड़ने की संभावना बढ़ गई है। पिपरिया के किसान बलदेव, बाबू राम ने बताया कि फिलहाल अभी कुछ गनीमत है। आगे बारिश होती है तो धान की फसल की पैदावार काफी घट जाएगी। गन्ना किसान सुखदीप सिंह लाडी का कहना है कि बारिश के साथ हवा चलने से गन्ने की फसल को नुकसान होगा।








बोले किसान- ज्यादा बारिश से होगा नुकसान



फोटो- 38
मोटी बूंदों के साथ बारिश हो रही है, जोकि धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। धान लगभग पकने को है। ऐसे में फूल झड़ने से पैदावार घट जाएगी। - पुत्तू लाल





फोटो-39

बारिश से करीब 20 प्रतिशत की पैदावार घट गई। फूल झड़ने से धान की पकी फसल को नुकसान पहुंचा है। ज्यादा बारिश हुई तो नुकसान और बढ़ जाएगा। - युनुस शाह

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

बारिश से गन्ने की गिरी फसल । स्त्रोत - ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed