{"_id":"648e0646d803105ad207f266","slug":"wave-of-mourning-due-to-the-death-of-three-people-in-isapur-village-pilibhit-news-c-4-1-185042-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईसापुर गांव में तीन लोगों की मौत से शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईसापुर गांव में तीन लोगों की मौत से शोक की लहर
विज्ञापन
हादसे के बाद गांव ईसापुर में शोकाकुल परिजन। संवाद
पलिया के गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए सुबह बाइक से गए थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी रंजीत सिंह (51), उनकी पत्नी सुखवीर कौर और पौत्र की मौत की खबर जैसे ही घर पर पहुंची मातम छा गया। गांव के लोग घर पर इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद बेटा लखीमपुर खीरी रवाना हो गया।
रंजीत सिंह, उनकी पत्नी सुखवीर सिंह (51) और पौत्र सुखजीत (8) मोटरसाइकिल से शनिवार सुबह पलिया के कौरियाड़ा गुरुद्वारा के लिए रवाना हुए थे। लखीमपुर खीरी में पलिया-निघासन मार्ग पर रपटा पुल के पास अनियंत्रित हुई बाइक पुलिया से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दंपती और उनके सात साल के पौत्र की मौत हो गई।
तीनों की मौत की खबर जैसे ही यहां पहुंची मातम छा गया। गांव में शोक की लहर छा गई। जिसने सुना वह रंजीत के घर पहुंचा और परिजनों को ढांढस बंधाने लगा। उनका बेटा लखवीर सिंह पलिया रवाना हो गया। रंजीत खेती करते थे।