{"_id":"66a0d992927fc7e98803c220","slug":"waterlogging-on-the-roads-due-to-heavy-rain-in-pilibhit-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 20 मिनट की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जलभराव बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 20 मिनट की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, जलभराव बना आफत
Wed, 24 Jul 2024 04:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:14 PM IST
सार
पीलीभीत में बीते चार पांच दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को बारिश से राहत मिली। शहर में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे जहां गर्मी से राहत मिली, तो कई जगह जलभराव होने से लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गईं।
विज्ञापन
बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में बुधवार को दोपहर आसमान में बादल आते ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर की तस्वीर बाढ़ जैसी हो गई। शहर के मुख्य मार्गों पर पानी बहने लगा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
बीते करीब चार दिनों से बादलों की आवाजाही जारी थी, लेकिन बूंदाबांदी ही होकर रह जाती थी। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। बुधवार को सुबह से ही बादल बने रहे। दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई जोरदार बारिश ने एक बार फिर से शहर की सूरत को बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
स्टेशन रोड, चूड़ी वाली गली, सुनगढ़ी मोहल्ला, अशोक कॉलोनी, अग्रवाल सभा भवन सहित कई सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भर गया। वहीं स्टेशन रोड पर पानी भर जाने से गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में भी घुस गया। पानी भर जाने से लोग बारिश थमने के बाद लोग पानी को दुकान और घरों से बाहर निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन