फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Waterlogging on the river route due to rising water level, vehicles passing through water

Pilibhit News: जलस्तर बढ़ने से नदी के रास्ते पर जलभराव, पानी से गुजर रहे वाहन

Mon, 21 Apr 2025 09:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the river route due to rising water level, vehicles passing through water
शारदा नदी रास्ते में जल भराव से निकलती बस- वीडियो ग्रेब
पूरनपुर। पहाड़ों पर हुई बारिश से रविवार रात शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। नदी के रास्ते पर इस वक्त एक फुट से अधिक जलभराव है। सोमवार दोपहर बाद नदी के जलस्तर में कुछ कमी तो आई, लेकिन वाहन चालकों को पानी से गुजरकर आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन


नदी की तीसरी धार, जिस पर सालों से पैंटून पुल बनता आ रहा था, इस बार नहीं बनाया गया है। करीब 10 दिन पूर्व हुई पहाड़ों पर बारिश से शारदा नदी का जलस्तर 12 अप्रैल को बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से नदी की तीसरी धार भी बहने लगी। जलभराव के कारण शारदा नदी के रास्ते से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर कम होने पर वाहन चालकों ने करीब 20 मीटर चौड़ाई में डेढ़ फुट पानी से होकर निकलना शुरू किया। रविवार रात नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। इससे नदी के रास्ते पर एक से डेढ़ फुट जलभराव हो गया। सोमवार को पूरे दिन नदी के रास्ते जलभराव से होकर वाहनों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed