फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water supply stalled in three mohallas on the fourth day

Pilibhit News: चौथे दिन भी तीन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप

Fri, 26 Apr 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water supply stalled in three mohallas on the fourth day
शहर की गुरूद्धारा रोड ​स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद
पीलीभीत। गुरुद्वारा मार्ग के पंप हाउस का मोटर खराब हो जाने के कारण शहर के तीन मोहल्लों के करीब 300 घरों में चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति ठप रही। ऐसे में गर्मी में लोगों का काफी दिक्कत हुई। बावजूद इसके पालिका कर्मियों ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

मोहल्ला तखान, चूने वाली गली और साहूकारा मोहल्ले के कुछ हिस्से में पानी की आपूर्ति गुरुद्वारा मार्ग के पंप हाउस से की जाती है। रविवार को पंप हाउस का मोटर खराब हो गया था। जिससे इन मोहल्लों के करीब 300 घरों की पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पालिका ने मोटर जल्द बनवाने का दावा तो किया, लेकिन चार दिन तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को भी इन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों ने जैसे-तैसे काम चलाया। बता दें कि कि डीएम संजय कुमार सिंह भी समस्या के शीघ्र निस्तारण का आदेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पालिका नहीं दे रही ध्यान
पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। मोटर अब खराब हुई है, लेकिन इससे पहले भी दिन में सिर्फ सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे ही पानी आता था।
-सालिक राम मौर्य, मोहल्ला पकड़िया
-
अगर घर में नल न हो तो पानी के इंतजार में प्यासे ही रह जाएं। चार दिन हो रहे हैं, पानी आपूर्ति अब तक सही नहीं हो सकी है।
- छोटेलाल, मोहल्ला तखान
-
पिछले चार दिनों से पानी न आने से परेशानी हो रही है। अब तक पालिका कर्मियों ने सुध नहीं ली है।
-दिनेश शर्मा, मोहल्ला पकड़िया
-
एक साल पहले पानी की पाइप लाइन डाली गई थी, सिर्फ टोंटी लगाकर छोड़ दी। एक साल से पानी की दिक्कत बनी हुई है।
-बिट्टू श्रीवास्तव, मोहल्ला फैजुल्ला खां
----
मोटर सही करा दिया गया है। लगाया जा रहा है। जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
- तारिक, जलकल प्रभारी, नगरपालिका

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

शहर की गुरूद्धारा रोड स्थित बंद पड़ा नलकूप । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed