{"_id":"6a8206a04ec61acc9b007214","slug":"water-entered-hazara-village-due-to-the-swelling-of-the-sharda-river-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166714-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा नदी में उफान से हजारा गांव में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा नदी में उफान से हजारा गांव में घुसा पानी
विज्ञापन
वनबसा बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से ग्रामीण चिंतित
पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा नदी में शुक्रवार को दो लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से शनिवार को गांव हजारा में पानी घुस गया है। शनिवार देर शाम जलस्तर कम होने से रविवार सुबह आबादी में हुआ जलभराव समाप्त हो गया। रविवार को फिर नदी में 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शाम को पानी फिर क्षेत्र में पहुंचने से गांव हजारा में लोग जलभराव की आशंका से चिंतित रहे।
पांच दिन पहले शारदा नदी उफनाने से गांव हजारा के कई घरों में जलभराव हो गया था। शुक्रवार को वनबसा बैराज से छोड़े गए दो लाख क्यूसेक पानी से शनिवार को फिर नदी के उफनाने से गांव हजारा के कई घरों में जलभराव हो गया। मार्गों और खेतों में पांच फुट तक पानी का बहाव हुआ। शनिवार शाम को पानी कम होना शुरू हुआ। रविवार सुबह आबादी मेंं भरा पानी निकल गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
बाढ़ नियंत्रण योजना तक पहुंचा शारदा का पानी
कलीनगर। जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण योजना स्थल तक पहुंच गया। नौजल्हा और नगरिया खुर्द कला में नदी का प्रवाह तेज हो गया। कुछ स्थानों पर कटान की स्थिति बनने लगी। पूर्व से नदी दो धार में बंट गई थी और शारदा नदी के दूसरे ओर कटान कर रही थी। जलस्तर बढ़ने से अभी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है। संवाद