{"_id":"68bf242993674604d3056a34","slug":"water-came-out-from-the-residences-of-officers-walls-of-many-residences-collapsed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-143520-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिकारियों के आवास से निकला पानी, कई के आवास की गिरी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिकारियों के आवास से निकला पानी, कई के आवास की गिरी दीवार
Tue, 09 Sep 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पार्क में हुआ जलभराव। संवाद
पीलीभीत। बाढ़ के आगोश में आई ऑफिसर्स कॉलोनी में हुए जलभराव को सोमवार को निकाला जा सका। जलभराव की समस्या होने से कई अफसरों के आवास की दीवारें भी ढह गईं। पालिका कर्मचारी साफ-सफाई के साथ ही ऑफिसर्स कॉलोनी में दवा का छिड़काव करा रहे है।
अधिकारियों के बनाई गई ऑफिसर्स कॉलोनी में भी एक सितंबर की शाम से जलभराव की समस्या हो गई। करीब आठ दिनों से जिला मुख्यालय के अफसर अपने परिवार के साथ होटलों में रहने को मजबूर हैं। रविवार को देर रात तक ऑफिसर्स कॉलोनी में जलभराव को निकाला जा सका। इसके बाद सोमवार की सुबह से नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारियों के आवासों में साफ-सफाई में लगे हुए हैं। सफाई होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सहित दो एक अफसरों ने अपने आवास में रहना शुरू कर दिया है। जबकि कई अफसर अब भी होटलों में शरण लिए हुए हैं। जलभराव की समस्या से सदर एसडीएम श्रद्धा के आवास की मुख्य दीवार व पीईएस प्रमेश कुमार के आवास की दीवार ढह गई।
-- -- -- --
पार्क में जलभराव की समस्या का नहीं हो सका निस्तारण
ऑफिसर्स कॉलोनी में अधिकारियों व उनके परिवार के लिए पार्क भी बनवाया गया है। बमुश्किल अधिकारियों के आवासों से तो पानी निकल गया, लेकिन अभी भी वहां बने पार्क का पानी नहीं निकलवाया जा सका है।