फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Warm winds increased difficulties

पारा उछला, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

Sun, 07 Jun 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Warm winds increased difficulties
गर्म हवाओं का कहर रविवार को जारी रहा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। सड़कों पर भी दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


गर्मी का मौसम रोज नए रंग दिखा रहा है। रविवार को अधिकतम 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के कम अंतर ने गर्मी को एक बार फिर खतरनाक बना दिया। रविवार को आग उगलते सूरज ने जनमानस को बेहाल कर दिया।

 कूलर से भी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आई। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर महज वहीं दिखाई दिए जिन्हें बेहद जरुरी कामों से बाहर निकलना पड़ा। देर शाम लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और चौराहों पर रहा सन्नाटा
रेलवे स्टेशन पर सुबह तो भीड़भाड़ रही लेकिन दोपहर होते-होते सन्नाटा पसर गया। मात्र चंद यात्री ही प्लेटफार्म पर दिखे। कमोवेश ऐसा ही हाल प्रमुख चौराहा का रहा। नकटादाना, छतरी चौराहा, नौगवा और आसाम चौराहे पर भी लोगबाग कम ही दिखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरते सावधानियां
- यदि विशेष परिस्थितियों में निकलना पड़े तो पूरे शरीर को ढककर निकलें।
- सिर पर गमछा या हेलमेेट का प्रयोग करें।
- हल्के रंगों के छातों का प्रयोग करें।
लेडी वाल्टन क्लब ने बांटा शर्बत
पीलीभीत। लेडी वाल्टन क्लब के सदस्यों ने रविवार को नकटादाना चौराहा पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को शर्बत बांटा। इस मौके पर सचिव मधुलिका गुप्ता, उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, रश्मी गोयल, हरमेश संधू, स्वीटी अग्रवाल, संगीता, शीला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed