फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wait six months to run Rajkiya Ashram system school

शासन को आई याद तो छह साल बाद पहुंचे मंत्री, विद्यालय के संचालन के लिए अभी छह माह और करना होगा इंतजार

Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wait six months to run Rajkiya Ashram system school
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अफसरों को निर्देशित करते राज्य मंत्री। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। वर्ष 2016 में 12 करोड़ की लागत से माधोटांडा गांव में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया गया, लेकिन संचालन अभी तक नहीं हो पाया है। छह साल बाद बुधवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय संचालन की आस जागी है। उन्होंने रिवाइज एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश अफसरों को दिए लेकिन कार्य छह माह के अंतराल में पूरा करने के प्रयास की बात कही। ऐसे में अभी छह माह का इंतजार और करना पड़ेगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जनपद पहुंचे थे। रात को बाइफरकेशन में रुकने के बाद मंत्री प्रस्तावित दौरे के मुताबिक बुधवार करीब 11 बजे माधोटांडा के आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे। उनके साथ विधायक बाबूराम पासवान भी मौजूद रहे। मंत्री ने आवासीय भवन, कक्ष, भोजनालय, लाइब्रेरी समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। परिसर क्षेत्र में भी घूमकर स्थिति को परखने के बाद मौजूूद समाज कल्याण विभाग के अफसरों से कार्य का एस्टीमेट और उसके मुताबिक कराए कार्यों की जानकारी की।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। मात्र तीन प्रतिशत कार्य बजट के अभाव में अधूरा रह गया। इस पर उन्होंने कहां कि विद्यालय में स्टाफ के लिए आवासीय भवन, फर्नीचर आदि की सुविधाएं और बढ़ाई जाएं। इसलिए शेष काम के साथ अन्य जरूरी कार्यों को शामिल करते हुए रिवाइज एस्टीमेट बनाकर जल्द भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह माह में कार्य को पूरा कराने का प्रयास रहेगा। इससे अगले सत्र में शिक्षण कार्य शुरू हो सके। संशोधन के चलते छह साल से मात्र तीन प्रतिशत बजट न मिलने से फिनिशिंग कार्य के अभाव में विद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो सका। अब निरीक्षण करने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री की दिलचस्पी के बाद विद्यालय के संचालन की उम्मीदें जागी हैं। इस दौरान तहसीलदार जर्नादन, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह, डॉ. विवेक सिंह, राजेश सिंह, राममूर्ति सिंह, सुशील शर्मा, निर्भय सिंह, प्रधान नईम अली आदि मौजूद रहे।
बरगद और नीम के पौधे लगाए
समाज कल्याण मंत्री ने गोमती उद्गम स्थल का भी दौरा किया। गोमती गेट पर लगे शिलापट में लिखे इतिहास को पढ़ने के बाद मंदिर परिसर में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुख्य झील के सामने बरगद और नीम का पौधा रोपा।

राजकीय आश्रम पद्धति का निरीक्षण किया गया। भवन का निर्माण लगभग पूरा है, लेकिन कुछ काम अभी भी शेष है। अफसरों को संशोधित अनुमान बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को अगले सत्र में बेहतर शिक्षण लाभ मिल सके। - असीम अरुण, राज्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग

गोमती उद्गम स्थल पर बरगद का पौधा लगाते समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण।

गोमती उद्गम स्थल पर बरगद का पौधा लगाते समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed