फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wait is over: first passenger train will leave Shahjahanpur at 7:15 pm

इंतजार खत्म: 7:15 बजे शाहजहांपुर रवाना होगी पहली पैसेंजर ट्रेन

Sat, 02 Jul 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wait is over: first passenger train will leave Shahjahanpur at 7:15 pm
पीलीभीत रेलवे जंक्शन। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... पिछले 49 माह से बंद शाहजहांपुर रूट पर शनिवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इस रूट पर सफर करने के लिए यात्री स्टेशनों के अलावा हाल्ट से भी टिकट खरीद सकते हैं। आज सुबह 7:15 मिनट पर इलेक्टिक इंजन से पहली ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले से बरेली होते हुए देश की राजधानी दिल्ली, लखीमपुर होते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उत्तराखंड के मां पूर्णागिरि दरबार और शाहजहांपुर के लिए रेलवे के रूट है। ब्राडगेज की सबसे पहले पीलीभीत- भोजीपुरा रेलखंड हुआ। दिसंबर 2016 ब्राडगेज का संचालन शुरू हो गया। इसके बाद 2018 में पीलीभीत-टनकपुर के बीच ब्राडगेज की ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था।
विज्ञापन

अब दो जुलाई 2022 से शाहजहांपुर रेलखंड पर भी संचालन शुरू हो रहा है। हालांकि अभी लखीमपुर रेल खंड बंद है। इस पर अभी काम चल रहा है। अब तीन रूट पर जिले से ब्राडगेज की ट्रेनों का संचालन शुरू होने से आम लोगों के अलावा व्यापारी वर्ग को भी काफी आसानी हो जाएगी। सुबह शाहजहांपुर ट्रेन रवाना करने के लिए इज्जतनगर मंडल से 12 कोच मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय सारिणी से होगा ट्रेनों का संचालन
05381 पीलीभीत-शाहजहांपुर
पीलीभीत जं.- 0000 07.15 (सुबह)
भोपतपुर- 07:40 07.42
बीसलपुर- 08:15 08.20
निगोही- 08:52 08.54
शहबाजनगर- 09:28 09.30
शाहजहांपुर 09.50 - 0000
05396 शाहजहांपुर-पीलीभीत जं.
शाहजहांपुर- 00 07.00 (सुबह)
शहबाजनगर- 07.08- 07:10
निगोही- 07:38- 07.40
बीसलपुर- 08:15- 08.20
भोपतपुर 08:38- 08.40
पीलीभीत- 09.35 - 0000
05395 पीलीभीत-शाहजहांपुर
स्टेशन - आने जाने का समय
पीलीभीत जंक्शन - 0000 - 04:15 (शाम)
भोपतपुर - 04:40 - 04:42
बीसलपुर- 05:17 - 05:22
निगोही- 05:54- 05:56
शहबाजनगर- 06:24 - 06:26
शाहजहांपुर 06:50- 0000
05382 शाहजहांपुर-पीलीभीत (शाम)
शाहजहांपुर 0000- 04:00
शहबाजनगर 04.08 04:10
निगोही 04:38 04:40
बीसलपुर 05:17 05:55
भोपतपुर 05:41 05:43
पीलीभीत 06.35 0000
(इसके अलावा प्रतापपुर, पौटा, शेरगंज, मिघौना, चकसफौरा, जिंदपुरा, वजीरपुर, ढकिया तिवारी, अरेली, खिरिया खुर्द हाल्ट पर भी एक मिनट का ठहराव होगा। )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed