फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Volunteers in the city Adding a route march

स्वयंसेवकों ने शहर में निकाला पथ संचलन

Fri, 23 Oct 2015 11:11 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 23 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Volunteers in the city Adding a route march

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन निकाला। शहर के संतराम शिशु मंदिर में शुक्रवार शाम तीन बजे पथ संचलन कार्यक्रम शुरू हुआ। पथ संचलन स्कूल से शुरू होकर स्टेडियम रोड, थाना सुनगढ़ी, गैस चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड, लेखराज चौराहा, काला मंदिर रोड से छतरी चौराहा होते हुए पुन: संतराम शिशु मंदिर में आकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्कूलों के स्वयंसेवक गणवेश में घोष बजाते चल रहे थे। पथ संचलन का नेतृत्व जिला शारीरिक प्रमुख रविप्रताप सिंह ने किया। इससे पूर्व उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई का दिन है। इसीलिए हमें राम के आदर्शों पर चलकर बुराइयों पर विजय पाना है। पथ संचलन में जिला संघ चालक ओमप्रकाश, वर्ग मुख्य शिक्षक ओमेंद्र, जिला संघ प्रचारक चंदन सिंह, वर्ग कार्यवाह शांतिस्वरूप उपाध्याय, नगर बौद्धिक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत, जिलेदार तिवारी, विकास कश्यप, व्यवस्था प्रमुख करुणाशंकर शुक्ला, राकेश मिश्रा, भद्रपाल, दीपक अग्रवाल, प्रदीप नवरंग, विनोद दीक्षित, वीरेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed