{"_id":"57eead404f1c1b7927575bb9","slug":"voluntary-blood-donation-camp-today-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज, तैयारी पूरी
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के काबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद शिविर का उद्घाटन करेंगे।
मानव जीवन में रक्त का खासा महत्व है। दुर्घटना अथवा किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित तमाम लोग रक्त के अभाव में असमय काल के गाल में समा जाते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्त की इस कमी को पूरा करने के लिए ही देश भर में अभियान चला रहा है। कई सालों से जिले में इस तरह के कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी तादाद में रक्तदानियों ने पहुंचकर ब्लड डोनेट किया था। इधर, अब अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अक्तूबर को होने वाले विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को लगने वाले इस शिविर का उद्घाटन प्रदेश के काबीना मंत्री हाजी रियाज अहमद करेंगे। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि रक्त का हमारे जीवन में खासा महत्व है। हम सभी को मिल कर ऐसा प्रयास करना चाहिए कि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. महावीर सिंह, लैब टेक्नीशियन नायाब रसूल और दिग्विजय आर्य ने भी कहा कि रक्तदान से किसी तरह की कोई कमजोरी या परेशानी नहीं होती। बल्कि इसके तमाम बीमारियों का खात्मा होता है। रक्तदान के अनेक फायदे हैं। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़ कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लेने की अपील की है।