फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vishv yog divas par sapaeeyon ne chalaee saikil

विश्व योग दिवस पर सपाईयों ने चलाई साइकिल

Wed, 21 Jun 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 21 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
vishv yog divas par sapaeeyon ne chalaee saikil
विश्व योग दिवस पर सपाईयों ने चलाई साइकिल
 विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में सपाईयों ने शहर समेत जिले के कई स्थानों पर साइकिल यात्रा निकाली। जिसमें पूर्व मंत्री समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार सुबह नकटादाना चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा बेलों वाला चौराहा, कमल्ले चौराहा, चौक बाजार, जेपी रोड, जाटों का चौराहा, लेखराज चौराहा, काला मंदिर, नई बस्ती चौराहा, सुनगढ़ी, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा से होती हुई पुन: पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गई। साइकिल यात्रा में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, संतोष बाल्मीकि, अमर सिंह, विशाल बाल्मीकि, हरीश वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मान सिंह, रिंकू पांडेय, तेजबहादुर वर्मा, राजू मौर्य, इरशाद अली, इमरान खां, रजनीश, राजेश यादव, शावेज,  तनवीर, विजय यादव, रामौतार यादव, सुरेश कश्यप समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उध्‍ार, पूरनपुर नगर सहित क्षेत्र में सपाईयों ने साइकिल यात्रा निकाली। कोतवाली रोड स्थित कैंप कार्यालय से पूर्व विधायक पीतमराम व सपा विधानसभा अध्यक्ष तौफीक खां के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हो गई। पूर्व विधायक पीतमराम ने इस दौरान कहा कि साइकिल चलाना भी व्यायाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब मजदूर, गरीबों के लिए कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। अपराधों में भारी बढोत्तरी हो गई है। सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि प्रदेश में सद्भावना के माहौल की कमी है। अकील अहमद इदरीसी, तौफीक अहमद कादरी, तौफीक खां, नादिर रजा बरकाती, ओमकार गुप्ता आदि मौजूद रहे। मोहल्ला कायस्थान से पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, सपा नगराध्यक्ष महेश आजाद, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली को पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने संबोधन में कहा कि प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। महेश आजाद, तौफीक कादरी, रामभजन, लल्ला शाह, सचिन वर्मा, रोहित सक्सेना, प्रजल गुप्ता, विनोद सक्सेना, कल्लू खां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed