{"_id":"65f0a23dc60c9db2350240c4","slug":"virtual-inauguration-of-one-station-one-product-stall-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113326-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल का वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल का वर्चुअल उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत स्टेशन के एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल का अहमदाबाद से वर्चुअल उद्घाटन किया। स्टेशन परिसर में प्रधानमंत्री के लोकार्पण और उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
उद्घाटन के समय स्टॉल पर फलों का जूस बिकता दिखा जबकि शुरुआत में बांसुरी उत्पाद बिक्री की बात कही गई थी। इस संबंध में रेलवे के अधिकारी भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। स्टाॅल पर सजाने के लिए गुब्बारे लगाए गए, साथ ही फलों के जूस के मूल्य का बोर्ड लगा दिखा।
उधर, बीसलपुर स्टेशन परिसर में मालगोदाम का लोकार्पण किया गया।
पीलीभीत स्टेशन परिसर में एक स्टेशन-एक उत्पाद का स्टॉल लगाया गया है। मंगलवार को इसके उद्घाटन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी याजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
सहकारी बैंक अध्यक्ष सत्यपाल गंगवार, सांसद प्रतिनिधि कमलकांत, दीपक पांडेय, मंडल रेल परामर्शदात्री सलाहकार समिति सदस्य अरविंद कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ईश्वर सिंह राणा, सहायक मंडल इंजीनियर सुरेंद्र कुमार व उप मुख्य टिकट निरीक्षक शिव कुमार यादव मौजूद रहे।
--
रेलवे के मालगोदाम का लोकार्पण
बीसलपुर। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मंगलवार को सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए मालगोदाम का लोकार्पण किया। विधायक और अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा। इस मौके पर मंडल वाणिज्य अधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी, रेलवे के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद