फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villages reception and seminars

गांव-गांव हुआ स्वागत और गोष्ठियां

Tue, 16 Jun 2015 11:18 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villages reception and seminars
गोमती बचाओ अभियान के तहत बाबूराम वृद्ध सेवाश्रम की ओर से पैदल मार्च
विज्ञापन
निकाला गया। इस दौरान गांव-गांव गोष्ठियां कर लोगों को जागरूक किया गया।
माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल से मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पैदल मार्च की शुरुआत हुई। पैदल मार्च गांव नवदिया धनेश, सुंदरपुर, गोमती गुरुद्वारा, पूरनपुर होते हुए बाबा इकोहत्तर नाथ मंदिर परिसर पहुंची। इकोहत्तर नाथ मंदिर में विद्वान पंडितों ने जलाभिषेक किया और प्रार्थना कर गोमती नदी लगातार प्रवाहित होने की कामना की। इस दौरान गांव-गांव पैदल मार्च का स्वागत किया गया और गोष्ठियां भी हुईं। इसमें वृद्ध सेवाश्रम के प्रबंधक आशीष गुप्ता ने कहा कि मां गोमती को आदि गंगा के नाम से जाना जाता है। जनपद का सौभाग्य है कि गोमती का उद्गम स्थल यहां है। सभी को गोमती नदी के उद्धार को संकल्प लेकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से और वर्तमान भौतिक दृष्टिकोण से जल जीवन के लिए अनिवार्य आवश्यकता है। इस दौरान डॉ. ज्योति स्वरूप, माता भगवती देवी गौशाला के व्यवस्थापक अंतराम पालिया, सत्यप्रकाश शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed