{"_id":"686820a670f752d91a0717a4","slug":"villagers-were-scared-after-seeing-the-footprints-of-tigress-and-cubs-in-the-fields-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139063-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेतों में बाघिन व शावकों के पगचिह्न देख सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेतों में बाघिन व शावकों के पगचिह्न देख सहमे ग्रामीण
Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दोलापुर में शावकों के साथ बाघिन के पगचिह्न देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू करने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की।
क्षेत्र के गांव दोलापुर में खेतों की ओर बाघिन की चहलकदमी देखी जा रही है। शुक्रवार को सुबह सात बजे किसान बाबूराम, परसादी लाल खेत पर बोआई करने के लिए पहुंचे। जहां खेतों में बाघिन के पगचिह्न मिले। शावकों के भी पैरों के निशान होने की बात सामने आई। इससे ग्रामीण घबरा गए। मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघिन के पगचिह्न को ट्रेस किया। इसके बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं वन विभाग के अफसरों ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। बाघिन की चहलकदमी से ग्रामीण खेतों की ओर जाने से भी घबरा रहे है।