{"_id":"69bc362354b87a62ef0fcf85","slug":"villagers-stage-a-sit-in-protest-against-the-coal-depot-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155771-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोयला डिपो के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोयला डिपो के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन
बीसलपुर में शेरगंज रेलवे हाल्ट के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण संवाद
बीसलपुर। गांव सिमरा अकबरगंज के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शेरगंज रेलवे हॉल्ट के पास स्वीकृत कोयला डिपो का विरोध करते हुए ट्रक से आई निर्माण सामग्री को उतारने से रोक दिया। साथ ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
रेलवे ने शेरगंज रेलवे हॉल्ट के पास कोयला डिपो स्वीकृत किया है। इसी क्रम में ठेकेदार ने बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों से निर्माण सामग्री भिजवाई। इसकी जानकारी होते ही गांव सिमरा के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए निर्माण सामग्री को उतारने से रोक दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वहीं पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते निर्माण सामग्री लदे ट्रक वापस लौट गए।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रेम प्रकाश गंगवार ने बताया कि शेरगंज रेलवे हॉल्ट के पास किसी भी हालत में कोयला डिपो नहीं बनने दिया जाएगा। यदि यहां पर कोयला डिपो बन जाएगा तो राख उड़कर उनके गांव तक पहुंचेगी। गांव बिल्कुल पास में स्थित है।
विज्ञापन
धरने पर प्रधान के पति प्रेम प्रकाश गंगवार, अनिल कुमार, मुन्नालाल, माखनलाल, जयंती प्रसाद, रामेश्वर यादव, रूपराम, बाबूराम, वीरेंद्र कुमार, महिपाल, बृजनंदन गंगवार, महेंद्र पाल, अवधेश कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, भजनलाल, मेघनाथ, अशोक कुमार, राजीव कुमार, रंजीत कुमार, सत्यपाल और प्रकाश चंद्र शामिल रहे।