Pilibhit News: शारदा नदी में फंसे ग्रामीणों का किया रेस्क्यू, मॉक ड्रिल में परखी बाढ़ से निपटने की तैयारी
पीलीभीत जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कलीनगर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को नगरिया कट क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों, एसएसबी और राहत-बचाव दल ने शारदा नदी में फंसे ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू कर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को परखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉक ड्रिल में एडीएम प्रमेश कुमार, नायब तहसीलदार अक्षय यादव, एसएसबी के जवानों व अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। सूचना के अनुसार नदी में कुछ ग्रामीण तेज बहाव के बीच फंस गए थे। इसके बाद राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम ने नावों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एक प्रशिक्षित गोताखोर ने नदी में छलांग लगाकर डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। कुछ लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया।
ग्रामीणों को बताए बाढ़ से बचाव के तरीके
मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों ने नदी तट पर मौजूद ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। लोगों को चेतावनी मिलने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने, नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना और राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता को परखना है।