फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers protest against Forest department

बाघिन के पगमार्क ढूंढने पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने लौटाया

Fri, 14 Aug 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against Forest department
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर में बाघिन के साथ शावकों के पगमार्क मिलने की सूचना के बाद फार्म पर पहुंचे वन कर्मियों को किसानों ने तेंदुआ पकड़े जाने तक खेतों में न घुसने का एलान करते हुए लौटा दिया। किसान यहां आबादी इलाके में तेंदुआ न पकड़े जाने से वन कर्मियों से नाराज हैं।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर निवासी जगदीप उर्फ जग्गू ने बताया कि बुधवार को देर रात एक बाघिन अपने शावकों के साथ खेत के आसपास चहलकदमी करते देवहा नदी की झाड़ियों की ओर चली गई थी। आबादी इलाके में बाघिन आने की सूचना मिलने पर वन विभाग के कुछ कर्मचारी पगमार्क ट्रेस करने उनके खेत पर पहुंचे लेकिन उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि जब तक आबादी इलाके से तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता है, तब तक आप खेतों में न घुसें। गांव वालों को वहां रह रहे बाघों से डर नहीं लगता है। क्षेत्र में आठ साल पहले दो शावकों के साथ एक बाघिन पहुंची थी। अब अमरिया क्षेत्र में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ चुका है। मगर, बाघों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मगर, पिछले एक साल से तेंदुए के आतंक से एक दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। तेंदुआ अब तक 20 से ज्यादा पालतू और आवारा कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

किसान बैठक में कर चुके हैं निर्णय
तेंदुए पकड़ने में वन विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के किसानों ने पैरी फार्म पर एकत्र होकर बैठक की थी। इसमें यह फैसला लिया गया था कि जब तक वन कर्मी तेंदुए को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ते हैं तब तक अमरिया क्षेत्र के किसान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने खेतों में नहीं घुसने देंगे। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने बताया कि गांव सूरजपुर के एक फार्म पर खेतों में बाघिन के साथ शावक के चहलकदमी की सूचना मिली थी। दावा करते हुए कहा कि हमने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और पगमार्क ट्रेस कर वापस आ गए। इस दौरान किसानों ने जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed