{"_id":"644e39213de84f42e7055a37","slug":"villagers-fear-after-getting-two-cubs-of-fishing-cat-in-pilibhit-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेंदुए के शावक होने का मचा शोर, मौके पर मिले फिशिंग कैट के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेंदुए के शावक होने का मचा शोर, मौके पर मिले फिशिंग कैट के बच्चे
Sun, 30 Apr 2023 03:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Apr 2023 03:17 PM IST
सार
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुडेला में तेंदुए के शावक मिलने की अफवाह फैल गई। जब वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की तो पता चला है कि तेंदुए नहीं फिशिंग कैट के बच्चे हैं।
विज्ञापन
फिशिंग कैट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में लगातार तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। इसको लेकर जहां वन विभाग सक्रिय है, तो वहीं ग्रामीणों में दहशत है। रविवार को भी तेंदुए के शावक होने की अफवाह क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसको लेकर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर जाकर देखा तो वहां पर फिशिंग कैट के दो बच्चे मौजूद मिले। इसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
थाना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुडेला खुर्द के पास सुबह करीब 10 बजे हाईवे के किनारे शावक देखकर अफवाह फैल गई। तेंदुए के शावक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाईवे पर भी लोगों ने गाड़ी रोककर शावकों को देखा। सूचना के बाद माला रेंज से गढ़ा बीट के वन दरोगा रामभरत यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सामाजिक वनकी के रेंजर पियूष मोहन, डिप्टी रेंजर शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। उन्होंने बताया कि तेंदुए के नहीं फिशिंग कैट के बच्चे हैं। जिसमें एक घायल अवस्था में है। फिलहाल दोनों बच्चों को सामाजिक वनकी टीम साथ में ले गई है। अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान ना देने की बात कही है।
विज्ञापन