{"_id":"66b8d85d5c0bf5005c08e67a","slug":"villagers-demonstrated-demanding-removal-of-liquor-shop-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120829-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव दिलावरपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।स्रोत:ग्रामीण
घुंघचाई। गांव दिलावरपुर में स्कूल से चंद कदम दूरी पर चल रही शराब की दुकान से ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद शराब की दुकान नहीं हटाई जा रही है। इसी के चलते ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दुकान हटाए जाने की मांग की।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में बीचों-बीच शराब की दुकान खोली गई है जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। दुकान से चंद कदम की दूरी पर परिषदीय स्कूल भी है। गांव के बीचोंबीच दुकान होने के कारण न सिर्फ स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी होती है बल्कि यहां से गुजरने वाली महिलाएं भी दिक्कत होती हैं।
शराब की दुकान हटाए जाने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे खफा दर्जनों ग्रामीणों ने दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राम बहादुर, रुस्तम, अमित कुमार, राजेश,राजकुमार, कपिल कुमार, विकास, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद