फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers angry with police action gheraoed Ramnagara police post

Pilibhit News: पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने रमनगरा चौकी का किया घेराव

Sun, 09 Jun 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with police action gheraoed Ramnagara police post
रमनगरा पुलिस चौकी पर लगी भीड़ । स्रोत - ग्रामीण
कलीनगर (पीलीभीत)। पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने प्रधानों की मौजूदगी में शुक्रवार रात रमनगरा पुलिस चौकी का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि रमनगरा पुलिस बृहस्पतिवार रात गभिया सहराई गांव से युवक को घर से पकड़कर ले गई। शुक्रवार को शांतिभंग में चालान करने के बाद उसे बाॅर्डर पर लाकर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। थाना प्रभारी के समझाने पर बाद में ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

रमनगरा पुलिस चौकी पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि बृहस्पतिवार रात रमनगरा पुलिस गभिया सहराई निवासी गोबिंद मंडल के घर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। वजह पूछने पर कुछ नहीं बताया। रात भर माधोटांडा थाने में गोबिंद को रखा गया। शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दोपहर बाद बाॅर्डर पर लेजाकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय गांवों के प्रधानों की मौजूदगी में काफी संख्या में ग्रामीण देर शाम रमनगरा चौकी पर पहुंचे। पुलिस से युवक के बारे में पूछा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो पुलिस कुछ बताने से बचती रही। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अचल कुमार ने नेपाल पुलिस के युवक को ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस तरह से पुलिस की दखलंदाजी पर सवाल खड़े किए। देर रात तक चौकी पर ग्रामीण हंगामा करते रहे। देर रात थाना प्रभारी ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में डीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी।

इधर, थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि गभिया सहराई निवासी गोबिंद मंडल समेत तीन लोगों पर पूर्व में शिकार से जुड़े मामले में नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी की ओर से कार्रवाई की गई थी। जिसमें गोबिंद वांछित चल रहा है। इस संबंध में नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी ने युवक के बारे में जानकारी की। युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में युवक ने शिकार से जुड़े मामले को स्वीकार किया। ऐसे में शुक्रवार को नेपाल की पुलिस युवक को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed