फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villager injured in road accident dies on the second day

Pilibhit News: सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की दूसरे दिन मौत

Thu, 14 Nov 2024 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villager injured in road accident dies on the second day
मुनेंद्र का फाइल फोटो।
बीसलपुर। बरेली मार्ग के गोवल मोड़ पर बुधवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गई। हादसे में गांव रिचोला सबल निवासी आशिक भी घायल हो गए थे। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव अमृता खास निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि उनके भाई मुनेंद्र (42) पुत्र कालीचरन गंगवार बुधवार देर शाम नगर से बाइक पर बैठकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में गोवल मोड़ पर सामने से आ रहे आशिक की बाइक से टकराने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

यहां से परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल वालों की सूचना पर बरेली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हाईवे पर लोहे के एंगल से टकराकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

घुंघचाई। घुंघचाई-बंडा हाईवे पर लोहे के एंगल से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहाना निवासी मिश्रीलाल(45) पुत्र छोटे बुधवार को किसी काम से पूरनपुर गए थे। देर शाम लौटते समय घुंघचाई-बंडा हाईवे पर बलरामपुर चौकी के करीब मोड़ के पास लगे लोहे के एंगल से बाइक टकराने की वजह से वह गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पूरनपुर लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मिश्रीलाल की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed