{"_id":"626d9fdc8a83824ee95a9674","slug":"village-head-said-harassment-will-not-be-tolerated-pilibhit-news-bly4833134107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक, बोले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक, बोले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्पीड़न
विज्ञापन
बीसलपुर सभागार में मौजूद प्रधान। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपाल गंगवार ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रुद्रपाल ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक में कहा कि संगठन ग्राम प्रधानों के लिए कवच का कार्य कर रहा है। मंडल अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। मंडल महासचिव नवाब हसन अंसारी ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न करने वाले को कड़ा जवाब दिया जाएगा। जिला महामंत्री सुधीर चौहान ने कहा कि संगठन प्रधानों को पूरा सम्मान दिलाने को कृत संकल्प है। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि प्रधानों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में कपिल गंगवार, प्रेमशंकर राठौर, शेखर शुक्ला, आकाश कमल शर्मा, और आशीष सिंह आदि वक्ताओं ने विचार रखे। बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर काफी नाराजगी जताई गई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा ने और संचालन हरपाल सिंह ने किया। बैठक के बाद प्रधानों ने बीडीओ सुनील जायसवाल को आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम प्रधानों को क्षेत्रीय एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने कार्यों का कोई हिसाब नहीं देती हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न ग्रामों के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी गांवों में नहीं जाते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांवों में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है।

बीसलपुर ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में बोलते प्रधान संघ के रुद्रपाल सिंह। संवाद- फोटो : PILIBHIT